Shraddha Kapoor Biography in HindiShraddha Kapoor Biography in Hindi

श्रद्धा कपूर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने बहुत ही कम उम्र में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। खूबसूरत होने के साथ-साथ उनकी एक्टिंग स्किल्स भी कमाल की हैं। वह एक अच्छी अभिनेत्री, अच्छी गायिका और अच्छी डांसर भी हैं। “आशिकी 2” में उन्होंने अपना शानदार अभिनय पेश किया है। वहीं फिल्म ‘एक विलेन’ में ‘गलियां तेरी गलियां’ गाना गाकर उन्होंने अपनी गायकी का भी परिचय दिया है। इसके अलावा फिल्म ‘एबीसीडी 2’ में उन्होंने वरुण धवन के साथ डांस कर अपनी बेहतरीन डांसिंग स्किल का परिचय भी दिया है। यह आर्टिकल श्रद्धा कपूर के जीवन परिचय (Shraddha Kapoor Biography in Hindi) के बारे में है। इस आर्टिकल के माध्यम से आप श्रद्धा कपूर के बचपन, शिक्षा, करियर, पुरस्कार और उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानेंगे।

श्रद्धा कपूर की पारिवारिक पृष्ठभूमि (Family Background of Shraddha Kapoor)

3 मार्च 1987 को मुंबई, महाराष्ट्र में जन्मी श्रद्धा कपूर का निक नेम “चित्रकूट” है। पढ़ाई के प्रति उनकी अच्छी रूचि थी। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने 12वीं कक्षा में 95 परसेंटेज स्कोर किए थे। बचपन में उन्हें पढ़ाई के अलावा फुटबॉल और हैंडबॉल खेलना पसंद था। श्रदा को डांस करना भी बहुत पसंद था। और वह स्कूल में होने वाली लगभग हर डांस कम्पटीशन में हिस्सा लेती थी।

श्रद्धा कपूर के परिवार के कई लोग फिल्म क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। उनके पिताजी शक्ति कपूर एक फिल्म अभिनेता है। उनकी माताजी का नाम शिवांगी कोल्हापुरे है, जो एक क्लासिकल सिंगर और एक्ट्रेस रह चुकी है। पद्मिनी कोल्हापुरे जो की अपने ज़माने की एक मशहूर अभिनेत्री रह चुकी है, वह श्रद्धा की मौसी है। इसके अलावा तेजस्विनी कोल्हापुरे भी उनकी मौसी है और उन्होंने भी कई फिल्मों में काम किया है। उनके भाई सिद्धान्त कपूर भी कई फिल्मों में अभिनय कर चुके है। सिद्धान्त कपूर एक्टर के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर भी रह चुके है। लता मंगेशकर और आशा भोसले उनके नानाजी के Cousin सिस्टर है।

इस तरह से उनके परिवार के कई लोग फिल्म जगत से जुड़े हुए हैं, लेकिन फिर भी आज श्रदा ने खुद की अपनी अलग पहचान बना ली है, आज लोग उन्हें शक्ति कपूर की बेटी से ज्यादा एक भारतीय अभिनेत्री के रूप में जानते हैं। श्रद्धा ने यह मुकाम बहुत ही कम समय में और कुछ ही फिल्मों में अभिनय करके हासिल किया है। यह बात उन्हें दूसरे अभिनेत्रियों से बिल्कुल अलग बनाती है। लोग अभिनय के साथ ही उनकी गायिकी और डांसिंग को भी बहुत पसंद करते है।  

श्रद्धा कपूर की शिक्षा (Education of Shraddha Kapoor)

उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई के जमनाबाई नरसी स्कूल में की। उसके बाद उन्होंने अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे में पढ़ाई की, जहां उनके साथ अथिया शेट्टी और टाइगर श्रॉफ ने भी पढ़ाई की। अथिया शेट्टी और टाइगर श्रॉफ के अलावा वरुण धवन भी उनके बचपन के दोस्त हैं। इसके बाद उन्होंने अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी में साइकोलॉजी की पढ़ाई शुरू की, लेकिन फिल्मों के ऑफर आने पर उन्होंने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी।

श्रद्धा कपूर का करियर (Career of Shraddha Kapoor)

तीन पत्ती (2010)

  • श्रद्धा कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2010 की फिल्म तीन पत्ती से की।
  • उन्होंने एक कॉलेज गर्ल की भूमिका निभाई थी।
  • इस फिल्म के निर्माता अंबिका हिंदुजा को श्रद्धा का फेसबुक प्रोफाइल बहुत पसंद आया।
  • अंबिका हिंदुजा ने श्रद्धा कपूर को फिल्म के लिए ऑफर कर दिया।
  • इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन, बेन किंग्सले और आर. माधवन जैसे कलाकार थे।
  • फिल्म कुछ खास नहीं कर पाई। लेकिन इस फिल्म में श्रद्धा के अभिनय की तारीफ हुई।
  • उन्हें इस फिल्म के लिए बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला।
Shraddha Kapoor Biography in Hindi

लव का द एंड (2011)

तीन पत्ती के बाद उनकी अगली फिल्म “लव का द एंड” (Love ka the end) आई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। श्रद्धा कपूर के काम की सराहना की गई।

आशिकी 2 (2013)

उसके बाद उन्हें एक साथ दो फिल्में “औरंगजेव” और “आशिकी 2” ऑफर हुई और उन्होंने उनमें से आशिकी 2 को चुना। इसके निर्देशक मोहित सूरी है और इस फिल्म में श्रद्धा ने आदित्य रॉय कपूर के साथ बेहतरीन अभिनय किया था। उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचाई और वह रातों-रात स्टार बन गईं।

एक विलेन (2014)

उसके बाद, वर्ष 2014 में, उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख के साथ “एक विलेन” फिल्म में अभिनय किया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत सफल रही थी। इस फिल्म का फीमेल वर्जन गाना “गलियां तेरी गलियां” श्रद्धा कपूर ने ही गाया था।

हैदर  (2014)

श्रद्धा कपूर ने साल 2014 में विशाल भारद्वाज की फिल्म “हैदर” में काम किया। इसमें उन्होंने शाहिद कपूर और तब्बू के साथ अभिनय किया था। उन्होंने इस फिल्म में एक पत्रकार की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उनके अभिनय को लोगों ने खूब सराहा था।

उंगली (2014)

इसके बाद उन्होंने करण जौहर की फिल्म ‘उंगली’ में आइटम सॉन्ग “डांस बसंती” किया।

एबीसीडी 2 (2015)

  • “एबीसीडी 2” फिल्म “एबीसीडी : एनी बॉडी कैन डांस” का सीक्वल है।
  • इसमें श्रद्धा कपूर और वरुण धवन मुख्य भूमिका में नजर आए थे। 
  • फिल्म का निर्माण “रेमो डिसूजा” और “प्रभु देवा” के द्वारा किया गया था।
  • यह मुख्य रूप से डांस पर आधारित फिल्म थी।
  • इस फिल्म में श्रद्धा कपूर ने डांस के लिए काफी मेहनत की थी।
  • ABCD2 का एक गाना “बेजुबान फिर से” श्रद्धा कपूर ने ही गाया था।
  • यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी।
  • इस फिल्म में एक्टिंग के साथ-साथ श्रद्धा की सिंगिंग और डांसिंग की भी काफी तारीफ हुई थी।

बागी (2016)

बागी साल 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका में थे। उन्होंने इस फिल्म में “सब तेरा” गीत के लिए पार्श्व गायन भी किया था। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सफल फिल्म रही थी। दर्शकों को उनकी और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी खूब पसंद आई थी।   

ओके जानू (2017)

यह 2017 की एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी, जिसमें श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थीं।

हाफ गर्लफ्रेंड (2017)

यह फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी और इसके निर्देशक “मोहित सूरी” है। इसमें श्रद्धा कपूर के साथ मुख्य भूमिका में “अर्जुन कपूर” नजर आए थे। यह फिल्म चेतन भगत के उपन्यास “ हाफ गर्लफ्रेंड” पर आधारित थी। इस फिल्म का एक गाना “फिर भी तुमको चाहूंगी” खुद श्रद्धा ने गाया है।

स्त्री (2018)

यह फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी और इसका निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ राजकुमार राव मुख्य भूमिका में नजर आए थे। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म थी। यह फिल्म 31 अगस्त 2018 को रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत सफल रही थी। दर्शकों ने इस फिल्म को खूब पसंद किया और दर्शकों को इसके पार्ट 2 का इंतजार है, जो इसी साल सितंबर में रिलीज होने जा रहा है।

बत्ती गुल मीटर चालू (2018)

यह फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी और इसका निर्देशन श्री नारायण सिंह ने किया है। इसमें श्रद्धा कपूर के साथ शाहिद कपूर और यामी गौतम मुख्य भूमिका में नजर आए थे। यह फिल्म भारत की मूल समस्या “बिजली चोरी” पर आधारित है।

साहो (2019)

साल 2019 में आई यह फिल्म एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है और इसके डायरेक्टर “सुजीत” हैं। इसमें श्रद्धा कपूर और प्रभास मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म के साथ श्रद्धा कपूर ने तेलुगु फिल्मों में डेब्यू किया था। 

छिछोरे (2019)

साल 2019 में आई यह फिल्म एक एक्शन रोमांस ड्रामा फिल्म है। इसके निर्देशक नितेश तिवारी हैं और निर्माता “साजिद नाडियाडवाला” हैं। इस फिल्म को साल 2019 में 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के लिए सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार मिला था। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ सुशांत सिंह राजपूत और वरुण शर्मा मुख्य भूमिका में है।

स्ट्रीट डांसर 3डी (2020)

साल 2020 में रिलीज हुई यह फिल्म डांस पर आधारित है और इसके डायरेक्टर “रेमो डिसूजा” हैं। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ वरुण धवन, प्रभु देवा और नोरा फतेही मुख्य भूमिका में हैं।

बागी 3 (2020)

यह फिल्म साल 2016 में रिलीज फिल्म बागी का तीसरा Part है। इसमें श्रद्धा कपूर के साथ टाइगर श्रॉफ और रितेष देशमुख  मुख्य भूमिका में नजर आये है। साल 2020 में रिलीज हुई यह फिल्म एक एक्शन ड्रामा फिल्म है और इसके निर्देशक अहमद खान है। 

तू झूठी मैं मक्कार (2023)

  • तू झूठी मैं मक्कार एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इसमें “श्रद्धा कपूर” के साथ रणवीर कपूर मुख्य भूमिका में हैं।
  • फिल्म लव रंजन द्वारा निर्देशित और लिखित है। वह लव फिल्म्स और टी-सीरीज़ फिल्म्स द्वारा निर्मित है।
  • फिल्म 8 मार्च 2023 को होली के मौके पर रिलीज हो गई है।
  • फिल्म में अनुभव सिंह बस्सी, डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर भी खास भूमिका में नजर आएंगे।
  • इस फिल्म में संगीत “प्रीतम” द्वारा दिया गया है।
  • सभी गाने “अमिताभ भट्टाचार्य” द्वारा लिखे गए हैं।
  • श्रद्धा कपूर पहली बार किसी फिल्म में रणवीर कपूर के साथ काम कर रही हैं।
  • इस फिल्म की कहानी श्रद्धा कपूर और रणवीर कपूर के इर्द-गिर्द घूमती है। जिन्हें एक-दूसरे से प्यार हो जाता है।
  • बाद में दोनों ब्रेकअप के लिए संघर्ष करते नजर आते हैं।

श्रद्धा कपूर के पुरस्कार (Awards of Shraddha Kapoor)

  • उन्हें साल 2010 में “तीन पत्ती” के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार मिला।
  • साल 2012 में उन्हें फिल्म “लव का द एंड” के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का स्टार डस्ट अवार्ड मिला।
  • साल 2013 में उन्हें फिल्म “आशिकी 2” के लिए बेस्ट रोमांटिक कपल का बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवॉर्ड मिला था।
  • उन्हें फिल्म “आशिकी 2” के लिए बेस्ट कपल ऑफ द ईयर का स्टार गिल्ड अवॉर्ड भी मिला था।
  • फिल्म “आशिकी 2” के लिए 2014 में ‘न्यू फेस ऑफ द ईयर’ के लिए हैलो हॉल ऑफ फेम अवार्ड भी मिला।
  • “आशिकी 2” में नई युवा धड़कन के रूप में उनकी मुख्य भूमिका के लिए उन्हें लायन गोल्ड अवार्ड मिला।
  • साल 2015 में, उन्हें “एक विलेन” में “गलियां तेरी गलियां” गीत के लिए सर्वश्रेष्ठ सेलिब्रिटी सिंगर ऑफ द ईयर के लिए ग्लोबल इंडियन म्यूजिक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • “एक विलेन” के लिए उन्हें स्टार प्लस शाइनिंग अवार्ड के द्वारा स्टार गिल्ड अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था।
  • इसी फिल्म के लिए विजनरी विमेंस ब्रांड ऑफ द ईयर के लिए IAA लीडरशिप अवार्ड दिया गया।
  • वर्ष 2016 में, उन्हें फिल्म “एबीसीडी 2” के लिए इंटरनेशनल इंडियन फ़िल्म अकादमी के द्वारा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला।
  • साल 2019 में उन्हें फेवरेट एक्ट्रेस के लिए निकलोडियन किड्स च्वाइस अवॉर्ड दिया गया।

श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म (Upcoming Movie of Shraddha Kapoor)

स्त्री 2 (2023)

“स्त्री 2” साल 2018 में आई फिल्म ‘स्त्री’ का सीक्वल है। साल 2018 में आई फिल्म “स्त्री” में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव मुख्य भूमिका में नजर आये थे। यह फिल्म दर्शको को बहुत पसंद आई थी। तभी से इसके Part 2 का इंतजार हो रहा था।”स्त्री 2″ में भी राजकुमार राव और श्रद्धा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। 

उनके साथ वरुण धवन भी कैमियो के रोल में दिखेंगे। यह फिल्म जगदीप सिद्धू और सुमित पुरोहित द्वारा लिखित, प्रथम मेहता द्वारा चित्रित, उद्योगपति श्रीकांत बोला की बायोपिक है। इसके डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी है और यह टी-सीरीज़ फ़िल्म्स और चाक एन चीज़ फ़िल्म्स प्रोडक्शन की फिल्म है। 

श्रद्धा कपूर की उपलब्धि (Achievement of Shraddha Kapoor)

  • 2013 में FHM इंडिया मैगजीन ने श्रद्धा को दुनिया की सबसे Sexiest Women की सूची में पांचवां स्थान दिया था।
  • साल 2014 से 2015 तक, भारत में इंटरनेट सर्च की जाने वाली सेलिब्रिटीज के मामले में छठे नंबर पर थी।
  • वर्ष 2014 में, उन्हें Rediff.com द्वारा बॉलीवुड की 10 प्रसिद्ध अभिनेत्रियों की सूची में शामिल किया गया था।
  • उन्हें द टाइम्स ऑफ इंडिया द्वारा 2014 से 2015 तक सबसे आकर्षक अभिनेत्रियों की सूची में शामिल किया गया था।
  • साल 2014 में, वह सोशल मीडिया साइट्स पर एशिया में सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली महिला बन गईं।
  • McAfee द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण में वह सबसे प्रसिद्ध लोगों में दूसरे स्थान पर थी।
  • 2015 में, इंटरनेशनल बिजनेस टाइम्स प्रेस के भारतीय संस्करण ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ कलाकारों की सूची में 4 स्थान दिया था।
  • साल 2016 में वह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीबुड अभिनेत्री बनीं।
  • साल 2016 में फोर्ब्स द्वारा उन्हें 30 से कम उम्र की सबसे सफल एशियाई महिलाओं की सूची में शामिल किया।
  • साल 2018 में, ईस्टर्न आई ने बॉलीवुड की सबसे Sexiest Women में उन्हें आठवां स्थान दिया।
  • वर्ष 2020 में इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलो की जाने वाली भारतीय  सेलिब्रिटीज में वह तीसरे स्थान पर रहीं।

श्रद्धा कपूर के बारे में रोचक तथ्य (Interesting Facts about Shraddha Kapoor)

ऋतिक रोशन उनके पसंदीदा अभिनेता हैं। वह ऋतिक की पहली फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से ही उनकी बहुत बड़ी प्रशंसक हैं। उस वक्त श्रद्धा ने ऋतिक की कई फोटोज और पोस्टर्स का कलेक्शन बनाया था।

श्रद्धा सिर्फ 16 साल की थी। तब सलमान खान ने उन्हें स्कूल प्रोग्राम के नाटक में अभिनय करते देखा था। उन्होंने श्रद्धा को Lucky फिल्म में काम करने का ऑफर दिया। लेकिन वह उस समय अभिनय करने के बारे में सोच ही नहीं रही थी। उनका पूरा Focus अपने पढ़ाई पर था।

वह एक अच्छी गायिका भी है, उन्हें यह सब बचपन में ही अपने परिवार से विरासत में मिला था, क्यूँकि उनकी माताजी और नानाजी शास्त्रीय संगीत में प्रशिक्षित थे।

FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

श्रद्धा कपूर का जन्म कब और कहाँ हुआ था?

 3 March 1987 को मुम्बई में

श्रद्धा कपूर की पहली फिल्म कौन सी है ?

तीन पत्ती

श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म कौन सी है ?

स्त्री 2

निष्कर्ष (Conclusion)

इस आर्टिकल में हमने श्रद्धा कपूर के जीवन परिचय (Shraddha Kapoor Biography in Hindi) के बचपन, शिक्षा, करियर, अवार्ड और उपलब्धि के बारे में विस्तार से जाना। आशा करते है कि आपको श्रदा कपूर के बारे में यह जानकारी अच्छी लगी होगी। अगले लेख में आप किस अभिनेत्री के बारे में पढ़ना पसंद करेंगे? कमेंट बॉक्स में बताये। नई नई जानकारियों के लिए NayiSochOnline के दूसरे आर्टिकल्स को भी Read करे। आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *